हरियाणावासियों के लिए खुशखबरी, अब धर्मशाला जाना हुआ आसान, हिसार एयरपोर्ट से मिलेगी फ्लाइट

Edited By Deepak Kumar, Updated: 04 Jun, 2025 03:17 PM

hisar to dharamshala flights will be available from hisar airport

हिसार एयरपोर्ट से धर्मशाला के लिए हवाई सेवा की सौगात मिलने वाली है। हालांकि धर्मशाला के लिए अभी बुकिंग खुली नहीं है। उधर, एयरपोर्ट अधिकारियों ने इससे इनकार करते हुए कहा कि अभी डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन की अनुमति का इंतजार है।

डेस्कः हिसार एयरपोर्ट से धर्मशाला के लिए हवाई सेवा की सौगात मिलने वाली है। हालांकि धर्मशाला के लिए अभी बुकिंग खुली नहीं है। उधर, एयरपोर्ट अधिकारियों ने इससे इनकार करते हुए कहा कि अभी डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की अनुमति का इंतजार है। अनुमति मिलने पर 6 जून से दोनों शहरों के लिए फ्लाइट शुरू की जाएगी।

हिसार एयरपोर्ट के निदेशक प्रशांत फुलमरे ने बताया कि हिसार से धर्मशाला फ्लाइट शुरू की जानी है। हर बुधवार को हिसार से धर्मशाला वाया चंडीगढ़ और सोमवार और शुक्रवार को दिल्ली से चंडीगढ़ वाया हिसार हवाई सेवा का संचालन किया जाएगा। इसके लिए अभी डीजीसीए की अनुमति का इंतजार है।  

बता दें 9 जून से हिसार से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट शुरू हो जाएगी। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। सप्ताह में 2 दिन सोमवार और शुक्रवार को शाम 4.55 पर हिसार से फ्लाइट रवाना होकर 5.55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। प्रति यात्री किराया 1724 रुपये दिखा रहा है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!