रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! 59 साल बाद हिसार से चंडीगढ़ के लिए सीधी ट्रेन, यहां देखें टाइम-टेबल

Edited By Deepak Kumar, Updated: 17 May, 2025 10:45 AM

hisar to chandigarh direct train after 59 years see time table here

आज 59 साल बाद हिसार से चंडीगढ़ के लिए सीधी ट्रेन चलेगी। दरअसल, हिसार से चंडीगढ़ के लिए सीधी रेल सेवा की मांग की जा रही थी। इसी के तहत आज दोपहर 2 बजे हिसार के रायपुर स्टेशन से चंडीगड़ के लिए ट्रेन रवाना होगी। इस ट्रेन को सांसद नवीन जिंदल और उनकी मां...

डेस्कः आज 59 साल बाद हिसार से चंडीगढ़ के लिए सीधी ट्रेन चलेगी। दरअसल, हिसार से चंडीगढ़ के लिए सीधी रेल सेवा की मांग की जा रही थी। इसी के तहत आज दोपहर 2 बजे हिसार के रायपुर स्टेशन से चंडीगड़ के लिए ट्रेन रवाना होगी। इस ट्रेन को सांसद नवीन जिंदल और उनकी मां विधायक सावित्री जिंदल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

चंडीगढ़ के लिए सीधी ट्रेन चलने से हिसार के यात्रियों को बहुत लाभ मिलेगा। ट्रेन को शुरू करने के लिए हिसार स्टेशन पर 1.30 बजे कार्यक्रम होगा और दो बजे ट्रेन रवाना होगी। 18 मई से चंडीगढ़ की ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन से नियमित चलेगी।

हिसार से चंडीगढ़ ट्रेन का टाइमिंग

यह ट्रेन रायपुर हिसार से रात 2:25 बजे रवाना होगी और बरवाला (2:43 बजे), उकलाना (2:58 बजे), जाखल (3:40-3:50 बजे), नरवाना (4:20-4:35 बजे), कैथल (5:00 बजे), कुरुक्षेत्र (5:45-6:00 बजे), अम्बाला (7:20-7:30 बजे), चंडीगढ़ (8:55-9:03 बजे), मोहाली (9:16 बजे), रोपड़ (10:26 बजे), नंगल डैम (11:35 बजे), ऊना हिमाचल (11:58 बजे) होते हुए दोपहर 12:40 बजे अम्ब अंदौरा पहुंचेगी।

इस तरह वापसी में यह ट्रेन अम्ब अंदौरा से दोपहर 3 बजे चलेगी और ऊना हिमाचल (3:28 बजे), नंगल डैम (4 बजे), रोपड़ (5:02 बजे), मोहाली (6:01 बजे), चंडीगढ़ (6:25-6:35 बजे), अम्बाला (7:25-7:35 बजे), कुरुक्षेत्र (8:15-8:20 बजे), कैथल (8:56 बजे), नरवाना (9:50-9:55 बजे), जाखल (11:15-11:20 बजे), उकलाना (11:56 बजे), बरवाला (12:18 बजे) होते हुए रात 1:05 बजे रायपुर हरियाणा पहुंचेगी।

बता दें कि इससे पहले हिसार से चंडीगढ़ जाने के लिए लोगों को बसों के सहारे जाना पड़ता था या फिर ट्रेनें बदलकर जाते थे। इससे सफर काफी महंगा पड़ता था। लेकिन इस रेल सेवा के शुरू होने के बाद यात्रियों को काफी राहत होगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!