Water Dispute: हरियाणा-पंजाब की लड़ाई में हिमाचल की एंट्री, सीएम सुक्खू ने दिया ये बड़ा बयान

Edited By Manisha rana, Updated: 03 May, 2025 01:31 PM

himachal entry in haryana punjab fight

पानी को लेकर हरियाणा-पंजाब में लड़ाई बढ़ती जा रहा है। पंजाब के साथ पानी के बंटवारे को लेकर छिड़े घमासान में हरियाणा सरकार ने कमर कस ली है।

हरियाणा डेस्क : पानी को लेकर हरियाणा-पंजाब में लड़ाई बढ़ती जा रहा है। पंजाब के साथ पानी के बंटवारे को लेकर छिड़े घमासान में हरियाणा सरकार ने कमर कस ली है। हरियाणा सरकार ने आज दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य नेता मौजूद रहेंगे। वहीं अब पानी को लेकर हरियाणा-पंजाब की लड़ाई में हिमाचल की भी एंट्री हो गई है। 

PunjabKesari

हिमाचल के सीएम सुक्खू ने कहा कि पानी हिमाचल का है, लेकिन लड़ाई पंजाब और हरियाणा कर रहे हैं। हम तो अपनी बिजली की रॉयल्टी बढ़ाने की बात कर रहे हैं। बीबीएमबी वह भी नहीं बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि जब भी हिमाचल की रॉयल्टी बढ़ाने की मांग हम करते हैं तो पंजाब-हरियाणा हमारा सहयोग नहीं करते। आज दोनों की पानी को लेकर लड़ाई हो रही है। भाखड़ा बांध जब बना था तो सबसे ज्यादा हिमाचल के लोग प्रभावित हुए। कई गांव खत्म हो गए, सैकड़ों विस्थापित हो गए थे। 

वहीं सीएम सुक्खू ने कहा कि पहलगाम मामले पर हमारी कल सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई है। सरकार के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है। पाकिस्तान के खिलाफ और सबसे ज्यादा देश में कुर्बानियां कांग्रेस ने दी हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!