Edited By Manisha rana, Updated: 17 Apr, 2025 09:40 AM

दिल्ली रोहतक रोड़ पर कार की चपेट में आने से एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि मोपेड पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।
बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : दिल्ली रोहतक रोड़ पर कार की चपेट में आने से एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि मोपेड पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। आसौदा थाना पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान करीब 6 वर्षीय इशांत के रूप में हुई है। बच्चे के पिता बिहार निवासी शत्रोहन के अनुसार वह परिवार सहित मासू ब्रेक कम्पनी के नजदीक रहता है और मजदूरी करता है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उसे पता चला कि उसके तीनों बच्चे इंशात कुमार, प्रिंस व रोशनी एच.पी. पैट्रोल पम्प पर बोतल में ठंडा पानी लेने के लिए गए थे। प्रिंस व रोशनी पैट्रोल पम्प पर लगे वाटर कूलर पर खड़े थे, जबकि इशांत कुमार रोड के पास पैट्रोल पम्प की तरफ खड़ा हुआ था।
तेज रफ्तार कार ने मारी मासूम को टक्कर
इसी दौरान रोहतक की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई और एक मोपेड सवार व्यक्ति को टक्कर मारते हुए इशांत को टक्कर दे मारी। जिससे उसका बेटा सडक पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई। दुर्घटना में लगी चोटों के कारण उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में मोपेड पर सवार सुभाष घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इशांत कुमार बहन-भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)