Edited By Nitish Jamwal, Updated: 30 Jul, 2024 08:22 AM

देशभर में मानसून सीजन के करीब दो महीने बीत चुके हैं। वहीं हरियाणा में भी मानसून रूठा हुआ है। प्रदेश में 40% से कम बारिश दर्ज की गई है। बारिश नहीं होने से सिरसा का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है।
हरियाणा डेस्क: देशभर में मानसून सीजन के करीब दो महीने बीत चुके हैं। वहीं हरियाणा में भी मानसून रूठा हुआ है। प्रदेश में 40% से कम बारिश दर्ज की गई है। बारिश नहीं होने से सिरसा का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। हालांकि अब मानसून विभाग ने हरियाणा में आगामी दिनों के लिए बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि 48 घंटे बाद यानी अगस्त के पहले सप्ताह में मानसून फिर सक्रिय होगा। राजस्थान में बन रहे दबाव के चलते बारिश होने की उम्मीद है।
हरियाणा में सामान्य रूप से 141.7 mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 85.7 mm वर्षा ही हो पाई है। मानसून की बारिश कम होने की वजह बंगाल और राजस्थान से आने वाली हवाएं बीच में ही खत्म होना बताया जा रहा है। इससे हवाएं भी कमजोर हो रही हैं। साथ ही हवा में नमी नहीं होने से इस बार हरियाणा से मानसून रूठा हुआ है।
हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 30 जुलाई से 31 तक हेवी रेन का अलर्ट जारी किया है। 30 जुलाई यानी आज चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल और पानीपत में हेवी रेन का अलर्ट किया गया है। वहीं 31 जुलाई को 15 जिलों में अलर्ट रखा गया है, इनमें चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)