हाय ये गर्मी! नौतपा से पहले तेज तपिश से तप रहा हरियाणा, इन 18 जिलों का तापमान 40 डिग्री पार

Edited By Manisha rana, Updated: 19 May, 2025 08:18 AM

heat has made the situation miserable in haryana

नौतपा से पहले हरियाणा तेज तपिश से तप रहा है। हरियाणा में 18 जिलों का तापमान 40 डिग्री सैल्सियस को पार कर गया है।

हिसार (राठी) : नौतपा से पहले हरियाणा तेज तपिश से तप रहा है। हरियाणा में 18 जिलों का तापमान 40 डिग्री सैल्सियस को पार कर गया है। दोपहर का पारा 45.3 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया है जो रोहतक में सर्वाधिक दर्ज किया गया। नारनौल का 45, हिसार 44.8, सिरसा 44.4 डिग्री सैल्सियस रहा। जो सामान्य से 5 डिग्री सैल्सियस ज्यादा रहा। इन जगहों पर ऐसा लग रहा था मानो आसमान से आग बरस रही हो। साथ ही रात्रि तापमान में बढ़ौतरी जारी है। अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 23.0 डिग्री सैल्सियस से 29.0 डिग्री सैल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 19 से 21 मई तक पैलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि थार रेगिस्तान की तरफ से पश्चिमी उष्ण तीक्ष्ण शुष्क और गर्म हवाओं के आगाज और सूर्य देव की तेज धूप ने मैदानी राज्यों में गर्मी के तेवरों को प्रचंड बना दिया है। वातावरण से धीरे-धीरे ये हवाएं नमीं को सोख रही है। सुबह से ही 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की र तार से पश्चिम दिशा से धरातलीय हवाएं चलने लगती है जो दोपहर होते-होते उष्ण गर्म हवाओं हीट वेव लूं में तब्दील होकर स पूर्ण इलाके में झुलसाने वाली गर्मी का आमजन को अहसास करवा रही है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर 19 मई रात को सक्रिय होने से 20 से 23 मई के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में हल्का बदलाव बादलों की आवाजाही और तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना है। इस मौसम प्रणाली से झुलसाने वाली गर्मी के स्थान पर उमसभरी पसीने छुटाने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ेगा। नौतपा की शुरुआत भी 25 मई से शुरू हो रही है परन्तु आने वाले दिनों में फिर से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। नौतपा से पहले ही स पूर्ण मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!