इंडोनेशिया में बंधक बनाया गया हरियाणा का युवक, सोशल मीडिया पर हुई थी महिला से दोस्ती

Edited By Shivam, Updated: 01 Sep, 2019 06:53 PM

haryana youth arrested in indonesia befriends woman on social media

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को इंडोनेशिया बुलाने और वहां पर युवक को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। युवक जींद ढांठरथ गांव का रहने वाला है, जिसे सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला ने अपने बच्चे की मदद के नाम पर फंसाया और उसके बाद मदद के लिए उसे...

जींद (जसमेर मलिक): सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को इंडोनेशिया बुलाने और वहां पर युवक को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। युवक जींद ढांठरथ गांव का रहने वाला है, जिसे सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला ने अपने बच्चे की मदद के नाम पर फंसाया और उसके बाद मदद के लिए उसे इंडोनेशिया बुला लिया। इसके बाद महिला ने युवक के घर से 50 हजार रुपए भी मंगवा लिए, राशि आने के बाद फिर युवक को बंधक बना लिया और उसके हाथों और अन्य शरीर के अंगों पर ब्लेड से काट दिया तथा उसकी गुप्तांगों के पास इंजैक्शन लगाकर उसे विकलांग बना दिया है।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी व्यथा सुनाई और वहां से निकालने की गुहार लगाई। युवक की इस पोस्ट को किसी एक अन्य युवक ने भी शेयर कर दी। शेयर करने के बाद यह पोस्ट शुक्रवार सुबह युवक के परिजनों तक जा पहुंची। तभी उनको इस मामले की जानकारी मिली। उसके बाद युवक के परिजन नगराधीश और एसएसपी से मिले और उसको छुड़ाने की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर सहायता की मांग की है ताकि युवक वापस आ सके।

जानकारी के मुताबिक, ढांठरथ गांव निवासी भीम सिंह 2 माह पहले इंडोनेशिया टूरिस्ट वीजा पर गया था। हाल ही में 24 अगस्त को उसने पासपोर्ट व वीजा के लिए 50 हजार रुपए मंगवाए थे। परिजनों ने मकान बेचकर 50 हजार रुपए उसके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर भीम सिंह का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने इंडोनेशिया में कैद होने की बात कही। वायरल वीडियो में भीम सिंह ने बताया कि किस तरह इंडोनेशिया की रहने वाली एक महिला से उसकी सोशल मीडिया पर दोस्ती थी। उक्त महिला से लगातार उसकी चैटिंग होती थी।

एक दिन महिला ने अपने बच्चे की फोटो डाली, जिसके नाक से खून बह रहा था। इस पर महिला ने भीम सिंह से मदद मांगी। भीम सिंह ने उसकी मलेशिया में काम करने के दौरान की गई सेविंग लगभग 1 से 2 लाख रुपए महिला के खाते में डलवा दिए। इसके बाद महिला ने फिर से भीम सिंह की मदद मांगी और इंडानेशिया आने को कहा। इस पर 2 माह पहले भीम सिंह टूरिस्ट वीजा पर इंडोनेशिया चला गया था।

इंडोनेशिया गए युवक की वीडियो के साथ-साथ एक ऑडियो भी जारी हुई है। इसमें पीड़ित युवक रो-रोकर अपनी व्यथा सुना रहा है। बोल रहा है कि उसको मुसलमान बनाया जा रहा है। उसका गुप्तांग काटने के लिए उसकी जांघों में इजैक्शन लगाए गए। उसको मस्जिद ले गए थे और जबरदस्ती इस्लाम कबूल करवाने के लिए दबाव बनाया गया। उसको शुक्रवार तक नहीं बचाया गया तो वे उसे मार देंगे, उसके पास शुक्रवार तक का ही समय है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!