कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर: लोहड़ी पर्व पर हरियाणा को मिलेंगे लाखों डोज

Edited By Shivam, Updated: 12 Jan, 2021 11:30 PM

haryana will get lacs doses of corona vaccine on lohri festival

कोरोना वैक्सीन के हरियाणा में आने को लेकर एक राहत भरी खबर है। हरियाणा में लोहड़ी के पर्व पर कोरोना वैक्सीन के लाखों डोज बुधवार को पहुंचेगी। इस बारे में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा में कोरोना रोधी...

चंडीगढ़ (धरणी): 16 तारीख को हरियाणा में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 13 जनवरी को पहली खेप में दो लाख इकतालीस हजार पांच सौ वैक्सीन डोज, जिसमें दो लाख कोवीशील्ड और बीस हजार कोवैक्सीन की हरियाणा में बाय एयर पहुंचने की उम्मीद है। जिन्हें प्रदेश सरकार के क्षेत्र में स्थित सेंट्रल वेयरहाउस में रखवाया जाएगा। उसके बाद अन्य जिलों में डिस्ट्रीब्यूशन का काम शुरू होगा। यह जानकारी हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी राजीव अरोड़ा ने पंजाब केसरी से बातचीत के दौरान दी।

राजीव अरोड़ा ने बताया कि कुरुक्षेत्र में सेंट्रल वेयरहाउस के अलावा प्रदेश सरकार के पास 4 रीजनल वेयरहाउस और हर जिले में अलग से वेयरहाउस हैं, जिनके साथ रेफ्रिजरेटर्स वैन भी अटैच है। इसलिए इन्हें रखने और इनकी ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था हमारे पास पर्याप्त है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वैक्सीनेशन स्टाफ पूरी तरह से ट्रेंड कर दिया गया है, जिसमें 5044 वैक्सीनेटर है। 16 तारीख को प्रधानमंत्री द्वारा वैक्सीन ड्राइव को लांच किया जाएगा। हरियाणा में 107 साइट्स का चयन किया गया है। जिन-जिन को वैक्सीन दी जानी है। वह इन निश्चित स्थानों पर उपलब्ध रहेंगे।

अरोड़ा ने बताया पहले राउंड में प्राइवेट और सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले हेल्थ वर्कर्स जो कि करीब दो लाख हैं। इनके साथ साथ अन्य फ्रंटलाइन वर्कर जिसमें पुलिस, डिफेंस, सिविल होमगार्ड, सिविल डिफेंस, पैरामिलिट्री फोर्स, सेनीटाइज वर्कर्स शामिल है। इन्हें वैक्सीन दी जानी है। इस मौके पर राजीव अरोड़ा ने बताया कि यह सारी डिस्ट्रीब्यूशन केंद्र सरकार के द्वारा रेगुलेट की जा रही है। लेकिन उम्मीद है कि 15 फरवरी तक सभी फ्रंटलाइन वर्करों को कवर कर लिया जाएगा।

अरोड़ा ने डायल 112 के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया कि गृहमंत्री अनिल विज हरियाणा के लोगों को इसके जरिए सुरक्षा और  बेहतरीन सुविधाएं देना चाहते हैं। जोकि 31 मार्च तक हरियाणा में इंप्लीमेंट होने की उम्मीद है। जिसे लेकर काफी मेहनत की जा रही है। हर बुधवार डायल 112 की मॉनिटरिंग खुद गृहमंत्री, डीजीपी और एक सीनियर अधिकारी और मेरे द्वारा की जाती है। चीफ सेक्रेटरी व उनके टीम भी इस पर मॉनिटरिंग करती हैं। डायल 112 के साथ एन एच एम की एंबुलेंस सेवा और फायर ब्रिगेड की सुविधा भी अटैच की जाने की तैयारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!