अभी नहीं गई ठंड! ठिठुरने के लिए तैयार हो जाएं हरियाणा वाले, इस दिन से गिरेगा पारा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 26 Jan, 2025 04:52 PM

haryana weather temperature fall in haryana

29 जनवरी तक हरियाणा में तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और दक्षिणी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में शीतलहर से गंभीर शीतलहर और पाला जमने की संभावना है।

डेस्कः 29 जनवरी तक हरियाणा में तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और दक्षिणी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में शीतलहर से गंभीर शीतलहर और पाला जमने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में रात्रि तापमान में और अधिक गिरावट आएगी। 

मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 29 जनवरी को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी।  हालांकि मौसम शुष्क और साफ़ बना रहेगा। साथ ही चमकदार धूप खिली रहने से आमजन को ठंड से राहत मिलती रहेगी।

ये रहा न्यूनतम तापमान

अंबाला- 9.2

करनाल- 5.2

नारनौल- 4.8

रोहतक- 8.1

भिवानी- 4.9

सिरसा- 5.6

हिसार- 4.2

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली से आगे निकला, वैसे ही हिमालय की हिमाच्छादित शिखरों से सीधी बर्फीली हवाओं ने मैदानों की तरफ रुख लिया। इस कारण से तापमान में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। कुछ स्थानों पर शीतलहर और पाला जमने की स्थिति बन गई। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!