Haryana Weather: हरियाणा में इन जिलों में होगी भारी बारिश, जानें कैसा रहेगा आगे मौसम?

Edited By Deepak Kumar, Updated: 08 Sep, 2025 09:09 AM

haryana weather rain in 18 districts imd issue alert

हरियाणा में मानसून का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

डेस्कः हरियाणा में मानसून का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत और रोहतक जैसे जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और गुरुग्राम में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

9 सितंबर को फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद आज कुछ जगहों पर राहत मिल सकती है, लेकिन 9 सितंबर से फिर मौसम करवट लेगा। रविवार (7 सितंबर) को पानीपत, हिसार, फतेहाबाद और जींद में अच्छी बारिश दर्ज की गई थी।

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान

9 सितंबर

अधिक बारिश: अंबाला, यमुनानगर, करनाल

हल्की से मध्यम बारिश: पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत

हल्की बूंदाबांदी: जींद, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल

मौसम साफ: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी

10 सितंबर

हल्की से मध्यम बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल

छिटपुट बूंदाबांदी: जींद, सोनीपत, रोहतक

मौसम साफ: अन्य सभी जिले

11 सितंबर

हल्की से मध्यम बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल

छिटपुट बूंदाबांदी: जींद, सोनीपत, रोहतक

मौसम साफ: शेष सभी जिले

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!