Haryana Weather: नए साल पर ठंड से कांपा हरियाणा, कईं जिलों के लिए अलर्ट जारी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 01 Jan, 2025 05:03 PM

haryana weather haryana shivers due to cold imd alert many districts

नए साल की शुरुआत के साथ ही हरियाणा में ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): नए साल की शुरुआत के साथ ही हरियाणा में ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। नए साल के मौके पर प्रदेश में भीषण ठंड पड़ रही है। सुबह से कोहरे ने पूरे प्रदेश को घेर रखा है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। तापमान में भी गिरावट देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हरियाणा मनाली और शिमला बन गया है। कोहरे को देखते हुए रेलवे की ओर से कईं ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कईं ट्रेनें अपने समय से घंटों की देरी से चल रही हैं। 

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

नए साल के मौके पर हरियाणा का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि हाड़ कंपा देने वाली ठंड के लिए काफी है। मौसम विभाग ने जिन 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, उनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, रोहतक, चरखी-दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, मेवात, रेवाड़ी और पलवल शामिल हैं। मौसम तो मंगलवार को भी खराब था। कल रोहतक, करनाल, अंबाला और पलवल जिले में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक ही रहा था। 

3 जनवरी तक जारी रहेगी शीतलहर

आईएमडी की मानें तो प्रदेश में यह शीतलहर 3 जनवरी तक जारी रहने वाला है। ठंड को लेकर भी आईएमडी ने चेतावनी दे दी है। मौसम विभाग ने अलर्ट कर दिया है कि 4 और 5 जनवरी को हरियाणा में बारिश हो सकती है, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!