हरियाणा के इस जिले में हड़ताल रही बेअसर, सामान्य रूप से चली रोडवेज बसें, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहे खुले

Edited By Deepak Kumar, Updated: 09 Jul, 2025 03:25 PM

haryana strike in rewari district was ineffective

केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में देशभर की ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का रेवाड़ी में आंशिक असर देखने को मिला हरियाणा रोडवेज की सभी बसें अपने निर्धारित रूटों पर सामान्य रूप से चलती रहीं।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में देशभर की ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का रेवाड़ी में आंशिक असर देखने को मिला। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए, जिससे शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था प्रभावित रही। हालांकि, हरियाणा रोडवेज की सभी बसें अपने निर्धारित रूटों पर सामान्य रूप से चलती रहीं और जनजीवन सामान्य बना रहा। शहर के बाजार, स्कूल-कॉलेज और अधिकांश सरकारी व निजी कार्यालय खुले रहे और रोजमर्रा का कार्य सामान्य रूप से चलता रहा।

यह हड़ताल 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य सरकार की मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉरपोरेट-समर्थक नीतियों का विरोध करना था। इस दौरान रोडवेज यूनियन ने भी हड़ताल को समर्थन देते हुए केंद्र सरकार के 'हिट एंड रन' कानून को कर्मचारी-विरोधी बताया और इसे तुरंत रद्द करने की मांग की। 

यूनियन प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि सरकार कर्मचारियों को गुमराह करने की बजाय पुरानी पेंशन योजना को बहाल करे। प्रशासन की सतर्कता और तैयारियों के चलते यातायात, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर हड़ताल का कोई खास असर नहीं पड़ा। कुल मिलाकर, भारत बंद का रेवाड़ी में असर सीमित ही रहा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!