पेड़ से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, ड्राइवर-कंडक्टर की मौत

Edited By vinod kumar, Updated: 16 Feb, 2020 06:54 PM

haryana roadways bus collided with tree driver conductor died

दिल्ली से कटड़ा जा रही हरियाणा रोडवेज की बस रविवार काे अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे बस ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। मृतक बस ड्राइवर की पहचान सलीमदीन और कंडक्टर की पहचान कृष्ण कुमार के तौर पर हुई है।

पानीपत: दिल्ली से कटड़ा जा रही हरियाणा रोडवेज की बस रविवार काे अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे बस ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। मृतक बस ड्राइवर की पहचान सलीमदीन और कंडक्टर की पहचान कृष्ण कुमार के तौर पर हुई है। 

होशियारपुर जिले की पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह पुलिस को जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बा भंगाला के जंडवाल मोड़ पर एक बस के पेड़ से टकराने की सूचना मिली थी। इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो चुकी थी, जब 9 अन्य लोग चोटिल भी हुए थे। इन सभी को मुकेरियां के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से एक व्यक्ति की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उसे अमृतसर के गुरु नानक देव मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है।

बस में सवार यात्रियों के अनुसार जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस दौरान सभी सो रहे थे। उन्हें पता नहीं चला कि हादसा कैसे हुआ। वहीं, जांच अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि जांच अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि यह बस दिल्ली से कटड़ा जा रही थी। हादसा इतना भयानक था कि बस का आगे वाला हिस्सा पूरी तरह हादसाग्रस्त हो गया। जख्मियों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है और हादसे को लेकर जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!