रूंह कंपाने वाला एक्सीडेंट, ट्रक से टकराई दूध सप्लाई की गाड़ी, इकलौते बेटे की मौत से सदमे में परिवार

Edited By Krishan Rana, Updated: 31 May, 2026 04:09 PM

a heartbreaking accident a milk delivery vehicle collides with a truck leaving

दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शाहाबाद क्षेत्र में रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शाहाबाद क्षेत्र में रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका पिता घायल हो गया। दोनों दूध की सप्लाई कर मिल्कवैन से अपने गांव लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि वैन आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई और पिता-पुत्र वाहन के केबिन में फंस गए।

जानकारी के अनुसार करनाल जिले के गांव कलवेहड़ी निवासी रामसरूप (53) मदर डेयरी के बूथों पर दूध सप्लाई करने का कार्य करते हैं। शनिवार रात करीब एक बजे वह अपनी मिल्कवैन लेकर पंचकूला के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ उनका इकलौता बेटा प्रिंस (21) भी हेल्पर के रूप में गया था। दोनों ने पंचकूला में विभिन्न बूथों पर दूध की सप्लाई की और रविवार सुबह वापस गांव लौट रहे थे।

सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब उनकी गाड़ी शाहाबाद क्षेत्र में नौ गजा पीर के निकट पहुंची तो आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे आ रही मिल्कवैन सीधे ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

राहगीरों और पुलिस ने किया रेस्क्यू

हादसे के बाद रामसरूप और प्रिंस केबिन में फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से वाहन का दरवाजा और केबिन का हिस्सा काटकर दोनों को बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें मोहड़ी स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद प्रिंस की गंभीर हालत को देखते हुए उसे करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं रामसरूप को चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है।

ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। शाहाबाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना शाहाबाद प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में शोक की लहर है और गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!