Edited By Manisha rana, Updated: 24 May, 2026 10:27 AM

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद एरिया में शनिवार को तेज आंधी के दौरान हुए हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब महिला अपने घर पैदल लौट रही थी। परिवार के लोग उसे अस्पताल भी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद एरिया में शनिवार को तेज आंधी के दौरान हुए हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब महिला अपने घर पैदल लौट रही थी। परिवार के लोग उसे अस्पताल भी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना पाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। हालांकि परिवार के लोग पहले पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर रहे थे।
मृतक महिला की पहचान 62 साल की निर्मला देवी पत्नी रमेश कुमार निवासी जंधेड़ी के रूप में हुई। जसविंद्र सिंह ने पुलिस को बयान दिया कि दोपहर को उसकी मां निर्मला देवी लाडवा रोड से सड़क के किनारे से होते हुए गांव की तरफ पैदल आ रही थी। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी चलने लगी। उसकी मां गांव के राधा स्वामी सत्संग घर के नजदीक पहुंची, तभी सड़क किनारे खड़े बड़े सफेदे के पेड़ की भारी टहनी टूटकर उनके ऊपर आ गिरी। टहनी सीधे गर्दन पर लगने से उसकी मां निर्मला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और नागरिक अस्पताल शाहाबाद लेकर पहुंचे, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)