बड़ा हादसा: हरियाणा रोडवेज और स्कूल बस की भिड़ंत, 25 से ज्यादा लोग घायल(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 07 Dec, 2021 04:22 PM

लोहारू मार्ग पर गांव ललहाना के निकट आज सुबह निजी स्कूल की बस व रोडवेज बस की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। घटना में लगभग 3 दर्जन लोग घायल हो गए है। घायलों को लोहानी के निजी व भिवानी के चौधरी बंसीलाल सामान्य हॉस्पिटल

भिवानी(अशोक): लोहारू मार्ग पर गांव ललहाना के निकट आज सुबह निजी स्कूल की बस व रोडवेज बस की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। घटना में लगभग 3 दर्जन लोग घायल हो गए है। घायलों को लोहानी के निजी व भिवानी के चौधरी बंसीलाल सामान्य हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सामान्य हॉस्पिटल का पूरा स्टाफ आपातकालीन विभाग में बुला लिया गया।  
 Haryana roadways and school bus collide

बताया जा रहा है कि लोहारू की तरफ से भिवानी आ रही रोडवेज की बस ललहाना के निकट एक निजी बस से टक्करा गई। निजी बस में स्कूल का स्टाफ स्कूल जा रहा था। दुर्घटना के बाद कुछ लोगों को लोहानी के निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। लगभग 28 लोगो को भिवानी के चौधरी बंसीलाल हॉस्पिटल में लाया गया। 

PunjabKesari
रोडवेज बस में सवार सवारियों का कहना था कि बस सवारियो से भरी थी। धुंध ज्यादा होने के कारण बस चालक को दिखाई नहीं दिया और बसों की टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि सभी की हालत ठीक बनी हुई है।  हॉस्पिटल की पीएमओ डॉ मंजू कादयान ने बताया कि 28 लोग उनके पास इस दुर्घटना में घायल होकर आए है। सभी की हालत सामान्य बनी हुई है। उन्होंने बताया कि सभी को इलाज दिया जा रहा है।

 Haryana roadways and school bus collide

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!