रोहतक से मनाली घूमने जा रहे परिवार की कार ट्रॉले में भिड़ी, 8 लोग घायल

Edited By Isha, Updated: 18 Jun, 2026 04:27 PM

car of a family going from rohtak to manali collides with a trolle

एनएच-152 के अम्बाला-हिसार बाईपास स्थित लोहगढ़ मोड़ पर मंगलवार तड़के फॉरच्यूनर गाड़ी व ट्रॉले में टक्कर हो गई। लोहगढ़ मोड़ से यूटर्न ले रहे ट्रॉले ने फॉरच्यूनर को चपेट में ले लिया था। फॉरच्यूनर में

अम्बाला: एनएच-152 के अम्बाला-हिसार बाईपास स्थित लोहगढ़ मोड़ पर मंगलवार तड़के फॉरच्यूनर गाड़ी व ट्रॉले में टक्कर हो गई। लोहगढ़ मोड़ से यूटर्न ले रहे ट्रॉले ने फॉरच्यूनर को चपेट में ले लिया था। फॉरच्यूनर में रोहतक से मनाली घूमने निकले परिवार के 8 सदस्य घायल हो गए।

फॉरच्यूनर चालक रोहतक के लाखनमाजरा निवासी 28 वर्षीय अंकित व उसकी चाची रवीना को गंभीर चोटें आई हैं। अंकित के बड़े भाई रोहित राठी ने बताया कि अंकित का हाथ, पैर व अंगुलियां टूट गई और सिर में टांके आए हैं। जिसका बुधवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में ऑप्रेशन हुआ। वहीं, चाची रवीना की दोनों टांगें टूट गई हैं। पेट व सिर में भी चोटें आने से होश में नहीं हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!