हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, इस नगर परिषद पर लगाया 59 लाख रुपये का जुर्माना

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 21 Apr, 2025 05:54 PM

haryana pollution control board takes big action imposes fine

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक नगर परिषद पर कड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए का जुर्माना लगाया है। बोर्ड ने नियमों की अनदेखी के चलते परिषद पर 59 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

टोहाना (सुशील गर्ग) : हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने टोहाना नगर परिषद पर कड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए का जुर्माना लगाया है। बोर्ड ने मनियाना रोड स्थित कचरा डंपिंग साइट पर नियमों की अनदेखी के चलते परिषद पर 59 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों ने 2 बार डंपिंग साइट का निरीक्षण किया। पहला निरीक्षण 24 दिसंबर को किया गया। इस दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 का पालन नहीं पाया गया। साइट पर बड़ी मात्रा में जैव मृदा और आरडीएफ डंप मिला। इनका उचित निपटान नहीं किया जा रहा था। इस निरीक्षण में कई अन्य खामियां भी सामने आईं हैं। डंप साइट पर मिश्रित कचरे को अलग नहीं किया गया था। प्लास्टिक कचरा खुले में फेंका हुआ था, जो आसपास के क्षेत्र में समस्या बन रहा था। साइट के आसपास वृक्षारोपण भी नहीं किया गया था।

PunjabKesari

इसके बाद 19 मार्च को दूसरा निरीक्षण किया गया। इस बार भी नियमों का पालन नहीं पाया गया। इसके बाद प्रदूषण बोर्ड ने यह जुर्माना लगाया। वहीं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप सोलंकी ने बताया कि जुर्माने की राशि को कम करने के लिए विभाग से पत्राचार किया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!