चेन्नई में चमकी हरियाणा पुलिस की ASI रचना यादव, एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता Bronze

Edited By Isha, Updated: 09 Nov, 2025 06:33 PM

haryana police asi rachna yadav shines in chennai

हरियाणा पुलिस में तैनात एएसआई रचना यादव ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। चेन्नई में आयोजित 23वीं एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप–2025 में रचना यादव ने हैमर थ्रो स्पर्धा

रेवाड़ी(महेन्द्र भारती):  हरियाणा पुलिस में तैनात एएसआई रचना यादव ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। चेन्नई में आयोजित 23वीं एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप–2025 में रचना यादव ने हैमर थ्रो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 4 से 9 नवम्बर तक आयोजित हुई, जिसमें 22 देशों की टीमों ने हिस्सा लिया। रचना यादव इससे पहले भी छह बार नेशनल गेम्स में पदक जीत चुकी हैं।

हाल ही में सितम्बर माह में बैंगलोर में हुए नेशनल गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर अपना चयन एशियन चैंपियनशिप के लिए पक्का किया था। रचना ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में भी तीन बार गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई बार देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने पिता परमानंद यादव को दिया है, जिन्होंने उन्हें प्रशिक्षित किया। परमानंद यादव भारतीय सेना में बॉक्सिंग खिलाड़ी रहे हैं। रचना वर्तमान में रेवाड़ी के रामपुरा थाना में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। ड्यूटी के साथ-साथ उन्होंने खेलों में भी कई बार हरियाणा पुलिस का गौरव बढ़ाया है। रचना रेवाड़ी के गांव मुंडिया खेड़ा निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन यादव की पत्नी हैं।
 

विवाह से पहले भी उन्होंने अनेक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीते थे और विवाह के बाद भी अपने खेल को जारी रखा। इस उपलब्धि के लिए रचना यादव को रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा का पूरा सहयोग प्राप्त रहा। हरियाणा की यह बेटी एक बार फिर साबित कर गई कि लगन और अनुशासन से कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!