पंजाब कांग्रेस के विधायक राजा वडिंग को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Shivam, Updated: 27 Nov, 2020 12:51 AM

haryana police arrested punjab congress mla raja warring

हरियाणा पुलिस द्वारा पंजाब के गिद्दड़बाहा के कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को गिरफ्तार किया गया है। राजा वडिंग की गिरफ्तारी फतेहाबाद के रतिया थाना में की गई है। बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन के चलते रतिया की ब्रह्मनवाला चौकी पर...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): हरियाणा पुलिस द्वारा पंजाब के गिद्दड़बाहा के कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को गिरफ्तार किया गया है। राजा वडिंग की गिरफ्तारी फतेहाबाद के रतिया थाना में की गई है। बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन के चलते रतिया की ब्रह्मनवाला चौकी पर बैरिकेडिंग तोड़े जाने के बाद राजा वडिंग की गिरफ्तारी हुई है।

वहीं विधायक राजा वडिंग ने खुद अपनी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एक वीडियो जारी किया है। उधर, वडिंग की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि के लिए फतेहाबाद के एसपी को फोन किया गया, परंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया। मामले की पुष्टि के लिए पुलिस के बड़े अधिकारी फिलहाल सामने नहीं आ रहे।

गौरतलब है कि फतेहाबाद में किसान पुलिस द्वारा लगाए गए सारे बेरिकेड्स तोड़ते हुए हिसार जिले में दाखिल हुए। वहीं एनएच-9 किसानों ने खाली करने के लिए खुद ही बड़े-बड़े सीमेंट के पत्थर, कांटों की तारें, बेरिकेड्स, और सड़क पर खड़े कंटेनर तक सड़क से हटा दिए। सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ हजारों की संख्या में किसान दिल्ली रुट पर आगे बढ़ गए। इस मौके पर मौजूद किसान नेताओं ने कहा कि हम आजाद भारत मे रहते हैं, दिल्ली हमारी राजधानी है हमें दिल्ली जाने से कोई नहीं रोक सकता।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!