हरियाणा में बड़ा अनाज घोटाला...1000 टन धान गायब होने से मचा हड़कंप, राइस मिल मालिक गिरफ्तार

Edited By Harman, Updated: 27 Jun, 2026 11:02 AM

1 000 tonnes of paddy goes missing in haryana rice mill owner arrested

हरियाणा के करनाल जिले में सरकारी धान के बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। प्रशासन द्वारा जिले की विभिन्न राइस मिलों में सरकारी धान के स्टॉक की जांच कराए जाने पर करीब 1000 टन सरकारी धान गायब पाया गया। इस धान की बाजार कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये आंकी...

करनाल : हरियाणा के करनाल जिले में सरकारी धान के बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। प्रशासन द्वारा जिले की विभिन्न राइस मिलों में सरकारी धान के स्टॉक की जांच कराए जाने पर करीब 1000 टन सरकारी धान गायब पाया गया। इस धान की बाजार कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है।

मामले का खुलासा होते ही प्रशासन और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं प्रशासन ने राइस मिल मालिक नसीब सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया है। साथ उनकी महिला पार्टनर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!