Yamunanagar का लापता युवक नीलोखेड़ी की नहर में मिला मृत , हाथ के ''Love Mom'' टैटू...हाथ पर बंधा हुआ था दुपट्टा

Edited By Isha, Updated: 09 Aug, 2026 10:33 AM

missing youth from yamunanagar found dead in nilokheri canal

नीलोखेड़ी के पास नहर में शनिवार सुबह एक युवक का नग्नावस्था में शव मिला। शव के हाथ पर काली चुन्नी बंधी हुई थी। हाथ पर बने 'लव टैटू के आधार पर मृतक यू मॉम' और 'आरपी' की पहचान राहुल दहिया (21)

नीलोखेड़ी: नीलोखेड़ी के पास नहर में शनिवार सुबह एक युवक का नग्नावस्था में शव मिला। शव के हाथ पर काली चुन्नी बंधी हुई थी। हाथ पर बने 'लव टैटू के आधार पर मृतक यू मॉम' और 'आरपी' की पहचान राहुल दहिया (21) निवासी यमुनानगर के रूप में हुई। राहुल 4 अगस्त से घर से लापता था और परिजनों ने जठलाना थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने नहर में शव तैरता देखा और डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही ई.आर.वी. इंचार्ज परविंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर प्रगट सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रस्सियों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला।

मौके पर पहुंचे मृतक के भाई प्रवीन ने टैटू के आधार पर शव की पहचान राहुल के रूप में की। प्रवीन ने बताया कि राहुल की चप्पल और परना नहर किनारे मिले थे जिसके बाद परिवार उसकी तलाश कर रहा था। मामला यमुनानगर से जुड़ा होने के कारण आगे की कार्रवाई यमुनानगर पुलिस करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!