Haryana News: 'कौन बनेगा करोड़पति' की तर्ज पर हरियाणा के स्कूलों में क्विज प्रतियोगिता, हॉट सीट पर बैठ जीतेंगे नकद पुरस्कार

Edited By Deepak Kumar, Updated: 10 Jul, 2025 01:47 PM

haryana news quiz competition in haryana schools on kaun banega crorepati lines

हरियाणा के सरकारी और निजी स्कूलों के लिए एक विशेष विज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता प्रसिद्ध टीवी शो “कौन बनेगा करोड़पति” की तर्ज पर तैयार की गई है, जिसमें छात्रों से आमने-सामने बैठाकर प्रश्न पूछे जाएंगे।

Haryana News: हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद, चंडीगढ़ द्वारा राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों के लिए एक विशेष विज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता प्रसिद्ध टीवी शो “कौन बनेगा करोड़पति” की तर्ज पर तैयार की गई है, जिसमें छात्रों से आमने-सामने बैठाकर प्रश्न पूछे जाएंगे। सीबीएसई और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के स्कूल इसमें शामिल होंगे। जोनल और राज्य स्तर पर शीर्ष टीमों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। क्विज प्रतियोगिता का समय जिला शिक्षा अधिकारी तय करेंगे।

प्रतियोगिता का प्रारूप: 

  • क्विज प्रतियोगिता दो भागों में विभाजित होगी:
  • दिल्ली स्थित सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल

भिवानी स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र इसमें भाग ले सकेंगे, बशर्ते उनकी विज्ञान विषय में रुचि हो। भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान पढ़ने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। छात्रों को प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 20 से 60 सेकंड का समय मिलेगा। सही उत्तर पर अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन जोनल और राज्य स्तर पर किया जाएगा, और समय निर्धारण संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

क्विज प्रतियोगिता के 4 राउंड:

क्विज राउंड:

विषय: भौतिकी, रसायन, गणित, जीवविज्ञान

शीर्ष 8 छात्रों से प्रश्न पूछे जाएँगे

समय: 30 सेकंड

अंक: 4 अंक प्रति सही उत्तर

गतिविधि राउंड:

विज्ञान विषय से संबंधित गतिविधियों पर आधारित प्रश्न

समय: 30 सेकंड

अंक: 4 अंक प्रति सही उत्तर

दृश्य राउंड:

विज्ञान से संबंधित दृश्य, चित्र या फिल्म दिखाकर प्रश्न पूछे जाएँगे

समय: 20 सेकंड

रैपिड फायर राउंड:

1 मिनट में अधिक से अधिक प्रश्नों के उत्तर

अंक: 1 अंक प्रति सही उत्तर

इनामी राशि:

क्षेत्रीय स्तर पर:

  • प्रथम स्थान: ₹20,000
  • द्वितीय स्थान: ₹15,000
  • तृतीय स्थान: ₹12,000

राज्य स्तर पर:

  • प्रथम स्थान: ₹60,000
  • द्वितीय स्थान: ₹50,000
  • तृतीय स्थान: ₹40,000

क्षेत्रीय जोन और जिले:

अंबाला जोन (प्रथम चरण): पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल

हिसार जोन (द्वितीय चरण): जींद, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा

रोहतक जोन (तृतीय चरण): करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर

गुरुग्राम जोन (चतुर्थ चरण): फरीदाबाद, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़

यह प्रतियोगिता न सिर्फ छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि उन्हें मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करने का अवसर भी देगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!