नग्न अवस्था में ON DUTY मालिश करवा रहा था पुलिस कर्मी, 10 दिन पहले की गई थी तैनाती

Edited By Isha, Updated: 20 Jan, 2021 10:52 AM

haryana news on duty policeman was giving massage to mali

सेवा, सहयोग और सुरक्षा का दावा करने वाली हरियाणा पुलिस का ऐसा चेहरा सामने आया है जिसे देखकर हर कोई शर्म से सिर झुका लेगा। वैसे तो पुलिस जनता की सेवा के लिए होती है पर जब पुलिस आम  जनता से अपनी ही सेवा

पानीपत(सचिन): सेवा, सहयोग और सुरक्षा का दावा करने वाली हरियाणा पुलिस का ऐसा चेहरा सामने आया है जिसे देखकर हर कोई शर्म से सिर झुका लेगा। वैसे तो पुलिस जनता की सेवा के लिए होती है पर जब पुलिस आम  जनता से अपनी ही सेवा कराने में जुट जाए तो जरा सोचिए जनता की भलाई कहा से होगी।

ताजा मामला सामने आया है पानीपत सिविल अस्पताल से। दरअसल यहां अस्पताल और उसके आसपास बढ़ती वारदातों को देखते हुए 10 दिन पहले एसपी ने अस्पताल में नई पुलिस चौकी खोलने के निर्देश जारी किए थे। एसपी की ओर से सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स और स्टाफ की सुरक्षा के लिए चार पुलिस कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश जारी किए गए थे।

मंगलवार को  यहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही सुनील सिविल अस्पताल के माली से ऑन ड्यूटी मालिश करवाता पकड़ा गया। सिपाही अर्धनग्न अवस्था में माली गुलाब से मालिश करवा रहा था। सिपाही सुनील से जब इस संबंध में पूछा गया तो उसका  कहना है कि उसके शरीर में थकावट महसूस हो रही थी, वो इसलिए मालिश करवा रहा था।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!