Haryana Accident: शहीद अंकुर शर्मा के भाई की सड़क हादसे में मौत, गांव के युवक के साथ आया था झज्जर

Edited By Deepak Kumar, Updated: 20 Nov, 2025 12:50 PM

haryana news martyr ankur sharma brother died in road accident in jhajjar

झज्जर में झज्जर–गुरुग्राम मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में शहीद अंकुर शर्मा के भाई रिंकू हादसे में मौत हो गई।

डेस्कः हरियाणा के झज्जर में झज्जर–गुरुग्राम मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में शहीद अंकुर शर्मा के भाई रिंकू हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा उखलचना कोट गांव के पास हुआ, जहां वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।  

जानकारी के अनुसार रिंकू जो गांव के विकास के साथ बाइक से झज्जर आया था,  तभी झज्जर–गुरुग्राम रोड पर एक अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

गौरतलब है कि रिंकू के भाई अंकुर शर्मा करीब 7 वर्ष पहले जम्मू–कश्मीर में भारी बर्फबारी के दौरान ड्यूटी निभाते हुए शहीद हो गए थे। रिंकू की अचानक मौत की सूचना के बाद परिवार और गांव में गहरा शोक है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!