राहत: हरियाणा में घटती जा रही कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या, रिकवरी रेट 85.63% पहुंची

Edited By vinod kumar, Updated: 27 Sep, 2020 09:19 PM

haryana news haryana corona virus latest report 27 september evening

हरियाणा में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब लगातार कम होती जा रही है। 20 हजार के पार पहुंच चुकी सक्रिय मरीजों की संख्या अब 16485 रह गई है। जोकि राहत की बात। आज प्रदेश में जहां कोरोना के 1515 नए केस सामने आए, तो वहीं इससे अधिक 2163 लोग ठीक होकर...

डेस्क: हरियाणा में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब लगातार कम होती जा रही है। 20 हजार के पार पहुंच चुकी सक्रिय मरीजों की संख्या अब 16485 रह गई है। जोकि राहत की बात है। आज प्रदेश में जहां कोरोना के 1515 नए केस सामने आए, तो वहीं इससे अधिक 2163 लोग ठीक होकर घर लौटे। लगातार ठीक होने वालों की संख्या बढ़ने से रिकवरी रेट में काफी सुधार हुआ है। रिकवरी रेट अब 85.63 फीसदी पहुंच गई है। इसके साथ आज कोरोना से 16 मरीजों की मौत हो गई। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 123782 पहुंच चुका है, जिसमें से 16485 मामले सक्रिय हैं। इसके साथ 358 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 306 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 52 वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 105990 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (27 सितंबर)-

PunjabKesari, haryana

गंभीर हालात वाले मरीजों का विवरण-

PunjabKesari, haryana

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!