Haryana Fire: फतेहाबाद में बांस के गोदाम में लगी आग, 50 लाख रुपये का नुकसान

Edited By Deepak Kumar, Updated: 08 Jun, 2025 12:45 PM

haryana news fire breaks out in bamboo warehouse in fatehabad

फतेहाबाद में बांस के गोदाम में आग लग गई। इस आगजनी में लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। आगजनी की सूचना मिलने ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और 2 घंटों में आग पर काबू पाया।

डेस्कः हरियाणा के फतेहाबाद में बांस के गोदाम में आग लग गई। इस आगजनी में लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। आगजनी की सूचना मिलने ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और 2 घंटों में आग पर काबू पाया। 

जानकारी के अनुसार जिले की भट्टू मंडी में अज्ञात कारणों के चलते बांस के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि धुंआ दूर से दिखाई दे रहा था। इस आगजनी में 50 लाख से अधिक रुपये का नुकसान हो गया। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई है। बता दें गोदाम से पंजाब-राजस्थान तक झाडू सप्लाई की जाती हैं।

गोदाम मालिक विजेंद्र कलिराणा ने बताया कि आशंका है कि आग शर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। उन्होंने कहा कि आग की लगने के कारण 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!