HPSC के चेयरमैन बने आलोक वर्मा, राज्यपाल ने दिलवाई पद एवं गोपनियता की शपथ

Edited By Isha, Updated: 23 Oct, 2020 01:23 PM

haryana news alok verma appointed as chairman of hpsc

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने शुक्रवार को आलोक वर्मा को हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया। राज्यपाल  ने आलोक वर्मा को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में पद की निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हरियाणा के...

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने शुक्रवार को आलोक वर्मा को हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया। राज्यपाल  ने आलोक वर्मा को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में पद की निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इलावा हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञानचन्द गुप्ता, हरियाणा के शिक्षामंत्री कंवर पाल, डेयरी विकास निगम के चेयरमैन रणधीर सिंह, पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी.एस. ढेसी, हरियाणा रियल एस्टेट नियामक प्रधिकरण के चेयरमैन, डा0 के.के. खण्डेलवाल इनके अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव/वित्तायुक्त (राजस्व) संजीव कौशल, सचिव राज्यपाल  डा0 जी. अनुपमा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव योगेन्द्र चैधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के दास, अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम, अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा, हरियाणा पुलिस के महानिदेशक मनोज यादव, हरियाणा के महाधिवक्ता बलदेव राज महाजन सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों के अतिरिक्त आलोक वर्मा के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!