कैबिनेट मीटिंग: विधानसभा के भंग होने की अटकलों पर होली तक विराम! (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 08 Mar, 2019 02:18 PM

चंडीगढ़ में शुक्रवार को हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएम मनोहर लाल ने की। वहीं इस बैठक के खत्म होने के बाद राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने बैठक में हुई चर्चा की जानकारी दी। इसी बीच...

चंडीगढ़(ब्यूरो): चंडीगढ़ में शुक्रवार को हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएम मनोहर लाल ने की। वहीं इस बैठक के खत्म होने के बाद राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने बैठक में हुई चर्चा की जानकारी दी। इसी बीच उन्होंने बताया कि अभी विधानसभा को भंग करने का सरकार का कोई विचार नहीं है, भंग की जाने की जो अटकलें लगाई जा रही हैं, उनपर विराम लगाया जाए। वहीं एक पत्रकार द्वारा दोबारा कैबिनेट की बैठक होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही एक कैबिनेट मीटिंग होली त्योहार के बाद हो सकती है।

बैठक के बाद राज्‍यमंत्री कृष्‍ण बेदी ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव समय पर ही होंगे। हरियाणा में लाेकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव कराने के किसी प्रस्‍ताव पर विचार नहीं किया गया। अब इसको लेकर अटकलें समाप्‍त हो जानी चाहिए। सीएम मनोहर लाल ने बजट सत्र में भी कहा था कि राज्‍य में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव नहीं होंगे।

राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि कैबिनेट की अगली बैठक होली के बाद होगी, वहीं आज की बैठक 16 एजेंडे में से नौ एजेंडे पास हुए। अब एक लाख 60 हजार रुपए तक का लोन लेने वालों को स्टाम्प ड्यूटी से निजात मिलेगी। सिरसा में थेड़ में हाउसिंग बोर्ड के मकानों की ऑनरशिप दे दी गई है। यहां रह रहे 700 परिवारों को मालिकाना हक दिया गया है। ऊर्जा नीति 2016 में किया गया संशोधन किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!