'सेवा विस्तार नहीं फिर भी हर माह ले रहे सैलरी', जानिए कौन हैं ये सीएम के OSD... RTI में खुलासा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 27 May, 2025 05:03 PM

haryana cm osd gajendra phogat big disclosure know the whole matter

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के ओएसडी गजेंद्र फोगाट पिछले 7 महीने से अवैध रूप से नियुक्त हैं। उन्हें अक्तूबर 2024 के बाद से सेवा विस्तार नहीं मिला है। आरटीआई से इसका खुलासा हुआ है।

डेस्कः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के ओएसडी (स्पेशल पब्लिसिटी) बिना सेवा विस्तार के पद पर नियुक्त हैं। उन्हें अक्तूबर 2024 के बाद से सेवा विस्तार नहीं मिला है। आरटीआई से इसका खुलासा हुआ है। 

आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने आरटीआई के जरिये बताया कि मुख्यमंत्री सैनी के ओएसडी (स्पेशल पब्लिसिटी) गजेंद्र फोगाट पिछले 7 महीने से अवैध रूप से नियुक्त हैं। बिना सेवा विस्तार वह सारी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं, जिसमें वेतन, कोठी, गाड़ी का किराया और टीए/डीए शामिल हैं। 

मुख्यमंत्री से ओएसडी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग 

कपूर ने मुख्यमंत्री से ओएसडी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग करते हुए बताया कि सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के उप सचिव एवं राज्य जन सूचना अधिकारी ने उन्हें आरटीआई में यह सब चौंकाने वाली सूचना दी हैं।

अक्तूबर 2021 को मनोहर लाल ने गजेंद्र फोगाट को ओएसडी किया नियुक्त

कपूर ने बताया कि एक अक्तूबर 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गजेंद्र फोगाट को ओएसडी (स्पेशल पब्लिसिटी) के पद पर नियुक्त किया था। नियुक्ति पत्र की शर्तों के अनुसार यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए थी। इन सेवा शर्तों के अनुसार सरकार इस अवधि को घटा भी सकती थी व सेवा विस्तार भी कर सकती थी। हर वर्ष सालाना कार्यकाल पूरा होने पर सरकार लगातार इनको सेवा विस्तार देती रही। 

4 अक्तूबर 2023 को आखिरी सेवा विस्तार एक वर्ष के लिए दिया जो 4 अक्तूबर 2024 को खत्म हो गया। इसी दौरान प्रदेश में नई सरकार का गठन हुआ था। नई सरकार के गठन के बाद से किसी भी चेयरमैन को सेवा विस्तार नहीं दिया गया है। नियमानुसार सेवा विस्तार किया जाना जरूरी था, लेकिन फोगाट का कार्यकाल खत्म होने के बावजूद पिछले 7 महीने से वह सीएम नायब सिंह सैनी के ओएसडी (स्पेशल पब्लिसिटी ) के पद पर नियुक्त हैं। 

सरकारी सुविधाओं का उठा रहे लाभ

हर माह एक लाख रुपये वेतन, 40 हजार रुपये प्रति माह कोठी का किराया, 50 हजार किलोमीटर प्रति माह गाड़ी का किराया 18 रुपये प्रति किलोमीटर के रेट से ले रहे हैं। इसके अलावा तमाम अन्य सुविधाएं स्टाफ और टीए/डीए भी दिया जा रहा है। कपूर ने फोगाट को तत्काल पद से हटाने व बिना सेवा विस्तार लिया गया वेतन, भत्ते, हॉउस रेंट अलाउंस, वाहन खर्च उनसे वसूल करने की मांग की है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!