Haryana में स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल : इस जिले में स्टाफ की कमी ने बढ़ाई मुश्किलें, RTI में चौंकाने वाला खुलासा...

Edited By Krishan Rana, Updated: 24 Mar, 2026 02:33 PM

health services in haryana are in shambles staff shortages in this district hav

हरियाणा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। इस जिला कांग्रेस कमेटी ने

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। यमुनानगर में जिला कांग्रेस कमेटी ने आरटीआई के जरिए सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की भारी कमी का खुलासा किया है। आंकड़े चौंकाने वाले हैं, जो यह दिखाते हैं कि मरीजों को किस तरह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यमुनानगर के सिविल अस्पताल से आरटीआई के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े जिला अस्पताल में स्थायी सीएमओ तक तैनात नहीं है और यह पद अतिरिक्त जिम्मेदारी के रूप में संभाला जा रहा है।

कुल 17 स्वीकृत पदों से 9 पद हैं खाली 

सीनियर मेडिकल ऑफिसर्स की बात करें तो कुल 17 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 9 पद खाली हैं और केवल 8 डॉक्टर ही कार्यरत हैं। वहीं मेडिकल ऑफिसर्स के 192 पदों में से 93 पद खाली पड़े हैं। इसका सीधा असर ओपीडी सेवाओं पर पड़ रहा है, जहां मरीजों को लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ता है।

नर्सिंग स्टाफ की स्थिति भी कुछ बेहतर नहीं है। सीनियर नर्स के 24 पदों में से 12 खाली हैं, जबकि नर्सिंग सपोर्ट स्टाफ के 234 पदों में से 103 पद रिक्त हैं। इसके अलावा लैब टेक्नीशियन के 61 पदों में से 29 खाली हैं, जिससे जांच कार्य प्रभावित हो रहा है। फार्मेसी में 53 में से 36 पद खाली हैं और पब्लिक हेल्थ नर्स के सभी 8 पद रिक्त पड़े हैं। इन कमियों के चलते मरीजों को इलाज, दवाइयों और जांच के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 स्टाफ ही नहीं होंगे तो कैसे होगा मरीजों का इलाज : जिला अध्यक्ष

PunjabKesari

शहरी कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र ने बताया कि ये आंकड़े सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलते हैं। जब अस्पताल में डॉक्टर, नर्स और स्टाफ ही नहीं होंगे तो मरीजों का इलाज कैसे होगा। हम इस मुद्दे को लेकर डीसी और सिविल सर्जन से मिलेंगे, ज्ञापन देंगे और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन भी करेंगे।

अब देखना होगा कि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाती है और कब तक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाती हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)      

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!