Edited By vinod kumar, Updated: 27 Sep, 2020 06:04 PM
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। इस मुलाकात में राजनीति गतिविधियों पर चर्चा की संभावना है। बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल बीते कल दिल्ली पहुंचे थे, यहां उन्होंने केंद्रीय...
दिल्ली (कमल कांसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। इस मुलाकात में राजनीति गतिविधियों पर चर्चा की संभावना है। बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल बीते कल दिल्ली पहुंचे थे, यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात थी। इसके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले थे। इस दौरान उन्होंने संगठन को लेकर मंथन किया था। प्रदेश में कुछ राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चा हुई थी।