Haryana: इन 6 जिलों के लिए 8 नवंबर से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, जानें पूरी डिटेल

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 12 Sep, 2025 07:47 PM

haryana agniveer recruitment rally of 6 districts will be held from november 8

अग्निवीर योजना के तहत 8 से भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। गुरुवार को SDM विनेश कुमार की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय कैंट में बैठक हुई, जिसमें कर्नल वी.के. पांडे और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अंबाला : अग्निवीर योजना के तहत अंबाला में 8 से 15 नवंबर तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। गुरुवार को SDM विनेश कुमार की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय कैंट में बैठक हुई, जिसमें कर्नल वी.के. पांडे और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कर्नल पांडे ने बताया कि इस भर्ती रैली में अंबाला, कैथल, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और करनाल के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली से महिला उम्मीदवार भी भाग लेंगी। भर्ती का आयोजन आर्मी भर्ती कार्यालय (ARO) अंबाला के अधीन किया जाएगा।

बता दें कि पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती 8 से 12 नवंबर तक जबकि महिला उम्मीदवारों की भर्ती 13 से 15 नवंबर तक खड़गा स्टेडियम में होगी। कर्नल पांडे ने SDM से भर्ती स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे पेयजल, बिजली, चिकित्सा और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने की अपील की।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!