Edited By Updated: 27 Dec, 2016 11:21 AM
छावनी आर.पी.एफ. ने रेलवे की सम्पत्ति चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को चोरी किए सामान के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेशकर ज्यूडिशियल
अंबाला (बिन्द्रा): छावनी आर.पी.एफ. ने रेलवे की सम्पत्ति चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को चोरी किए सामान के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेशकर ज्यूडिशियल भेज दिया गया।
सूत्रों के अनुसार आर.पी.एफ. द्वारा वी.सी.एन. डिपो से रेलवे का सामान चोरी करने वाले आरोपी को पकड़कर उससे मालगाड़ी के पहिए में लगने वाले अडॉप्टर के साथ पकड़ा। पकड़ा गया आरोपी इस अडॉप्टर को बी.सी.एन. डिपो से गत रात्रि 10 बजकर 50 मिनट पर चुराकर निकला ही था तभी आर.पी.एफ. ने उसे दबोच लिया। आरोपी सुरेश पुत्र विश्व राम निवासी अनवरखेड़ा-उनाऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है।