Edited By Shivam, Updated: 16 Jul, 2018 05:42 PM

लगातार सुर्खियों में रहने वाले मीका सिंह ने आज दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में दी अरीना पब बार की लॉन्चिंग की। इसके साथ ही आने वाली एल्बम के गाने को भी लॉन्च किया, इस प्रोग्राम के दौरान दर्शकों ने जमकर मजा किया। इस दौरान स्टेज पर हरियाणवी...
गुरूग्राम(सतीश): लगातार सुर्खियों में रहने वाले मीका सिंह ने आज दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में दी अरीना पब बार की लॉन्चिंग की। इसके साथ ही आने वाली एल्बम के गाने को भी लॉन्च किया, इस प्रोग्राम के दौरान दर्शकों ने जमकर मजा किया। इस दौरान स्टेज पर हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना भी पहुंच गई। सपना के आते ही स्टेज के आसपास लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

पहली बार ऐसा देखने को मिला कि मीका सिंह अपने किसी गाने की लांचिंग एक बार के अंदर करते नजर आए। और साथ-साथ उस पर थिरकते नजर भी आए मीका सिंह एंड साउंड कंपनी के माध्यम से आज गुरुग्राम में इस गाने की लॉन्चिंग के दौरान इस गाने में लिए गए नए कलाकारों ने अपने गानों के कुछ मुखड़े सबके सामने गा कर सुनाएं जिसके बाद यहां आए दर्शकों ने काफी मजा किया।

मीका सिंह के गानों के बाद हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना ने तीन गानों पर डांस किया एक हिंदी फिल्म का गाना था और दो हरियाणवी अल्बम के गाने थे । सपना के स्टेज पर डांस के दौरान उसे देखने के लिए लोगों का तांता लग गया, वहां मौजूद लोग अपने अपने मोबाइल में सपना को क़ैद कर रहे थे।