चौधरी देवीलाल ने हर जरूरतमंद का भला सोचा, उनकी सोच पर ही आगे बढ़ रही है JJP : डॉ अजय सिंह चौटाला

Edited By Krishan Rana, Updated: 25 Sep, 2026 08:28 PM

chaudhary devi lal thought about the welfare of every needy person jjp is movin

जननायक जनता पार्टी ने देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती को प्रदेशभर में मनाया


चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती को प्रदेशभर में मनाया गया। JJP राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल ऐसे युगपुरुष थे जिनकी सोच की वजह से वे एक आम परिवार में पैदा होकर देश के उपप्रधानमंत्री पद तक पहुंचे। 

उन्होंने कहा कि देवीलाल ने जनहित की नीतियां न केवल बनाई बल्कि उन्हें लागू भी किया, जिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ। चौधरी देवीलाल ने अपनी कही हुई बात को कानून बनाकर लागू किया। वे शुक्रवार को ऐलनाबाद के गांव शक्कर मंदोरी में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के अनावरण के उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। डॉ चौटाला ने कहा कि ताऊ देवीलाल ने काम के बदले अनाज की योजना बनाई, जिसे बाद की सरकारों ने नाम बदल कर लागू किया। 

PunjabKesari

इस दौरान डॉ चौटाला ने चौधरी देवीलाल द्वारा रेडियो, साइकिल और ट्रैक्टरों पर टैक्स खत्म करने, गांव-गांव में हरिजन चौपाल बनवाने और बुजुर्गों की पेंशन लागू करने सहित अनेक किस्से ग्रामीणों को सुनाए। उन्होंने कहा कि जेजेपी चौधरी देवीलाल के नक्शे कदम पर ही चलते हुए जनकल्याण के कार्यों में जुटी है और उनकी नीतियों पर चलते हुए ही दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री रहते हुए किसान, कमेरे, युवाओं और महिलाओं के हितों के लिए अनेक कानून बनाकर लागू किए।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गुरुग्राम स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चौ. देवीलाल को नमन करते हुए कहा कि देवीलाल जी का पूरा जीवन संघर्ष, सादगी, किसान हित और जनसेवा को समर्पित रहा और उनके विचार आज भी समाज और राजनीति को दिशा देने का कार्य करते है। उन्होंने कहा कि देवीलाल जी केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि जनसंघर्ष और जनसेवा की ऐसी विचारधारा थे, जिसने हरियाणा की राजनीति को नई पहचान दी। 

हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने प्रदेश की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई और जीवनभर किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों तथा समाज के हर वर्ग के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

PunjabKesari

करनाल में आयोजित देवीलाल जयंती कार्यक्रम में जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि किसानों, कमेरे और हर जरूरतमंद की आवाज रहे ताऊ देवीलाल जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा कि चौ देवीलाल की विचारधारा और संघर्ष के रास्ते पर चलकर जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना ही  उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने चौधरी देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे महज चौदह साल की उम्र में देश की आजादी की लड़ाई में शामिल हुए। देश आजाद होने के बाद भी उन्होंने जनहित की आवाज उठाई। वे हमेशा जनता की भलाई का सोचते थे और पहली बार बनी सरकार में बुजुर्गों की पेंशन की शुरुआत की। 

महिलाओं के लिए जच्चा-बच्चा योजना की शुरुआत की। दिग्विजय ने कहा कि अन्य सरकारों में अधिकारी फैसले लेते है, लेकिन चौधरी देवीलाल के फैसले हमेशा सड़क व गांव की गलियों से आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान से शुरू होते थे।

चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जेजेपी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ केसी बांगड़, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा व अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित तमाम पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जननायक चौधरी देवीलाल को याद किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!