Hansi में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत का मामला, नशा बेचने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार

Edited By Deepak Kumar, Updated: 05 Nov, 2025 04:58 PM

hansi crime two women arrested after youth death from drug overdose

नशे की ओवरडोज से हुई युवक की मौत के मामले में हांसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

हांसी (संदीप सैनी) : दो दिन पहले नशे की ओवरडोज से हुई युवक की मौत के मामले में हांसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं पर गैर-इरादतन हत्या (105 BNS, 123BNS) की धारा में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी देते हुए डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों ने पुलिस को उसके एक दोस्त के बारे में जानकारी दी थी, जो उसके साथ नशा करता था। जब पुलिस ने उस साथी से पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि उन्होंने साईं कॉलोनी निवासी दो महिलाओं से नशा खरीदा था, जिसे स्थानीय भाषा में चिट्टे के रूप में जाना जाता है। इसी नशे की ओवरडोज लेने से युवक की मौत हो गई थी।

पुलिस को मृतक का शव हिसार रोड स्थित सुनील होंडा के पीछे खाली पड़े प्लॉट की झाड़ियों में बरामद हुआ था। मौके से पुलिस ने कई नशे के इंजेक्शन भी जब्त किए थे। इन सबके आधार पर पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की और बुधवार को दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान साई कॉलोनी निवासी कांता उम्र लगभग 40 वर्ष और अनिता उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों महिलाओं ने यह स्वीकार किया कि मृतक मोनू उनसे कई बार नशा लेकर जाता था और 2 नवंबर की रात को भी नशा खरीद कर ले गया था।

डीएसपी विनोद शंकर ने कहा कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन महिलाओं को नशा कौन सप्लाई करता था और नेटवर्क कहां तक फैला है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं को जल्द ही अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि आगे की कड़ी तक पहुंचा जा सके।

डीएसपी ने कहा कि हांसी पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। शहर के चिन्हित इलाकों में डॉग स्क्वायड और पीसीआर टीमें नियमित गश्त कर रही हैं। हमारा उद्देश्य है कि नशे की आवक पूरी तरह बंद हो और युवा पीढ़ी को इस दलदल से बाहर निकाला जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!