Haryana: दो साल से बंद हैफेड राइस मिल फिर होगी शुरू, किसानों को मिलेगा लाभ

Edited By Deepak Kumar, Updated: 03 Oct, 2025 11:56 AM

hafed rice mill again start after two years yamunanagar news

रादौर अनाज मंडी के सामने पिछले दो वर्षों से बंद पड़ी हैफेड की राइस मिल अब फिर से चालू होगी। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा के प्रयास रंग लाए और हैफेड ने इस मिल को अगले पांच वर्षों के लिए सुरभि राइस मिल को ठेके पर सौंप दिया...

रादौर (ब्यूरो) : रादौर अनाज मंडी के सामने पिछले दो वर्षों से बंद पड़ी हैफेड की राइस मिल अब फिर से चालू होगी। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा के प्रयास रंग लाए और हैफेड ने इस मिल को अगले पांच वर्षों के लिए सुरभि राइस मिल को ठेके पर सौंप दिया है। मिल के पुनः संचालन को लेकर आज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री के पुत्र भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा ने इसे किसानों और व्यापारियों के हित में लिया गया सराहनीय कदम बताया।  

वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा ने कहा कि किसानों और आढ़तियों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मिल को दोबारा चालू करवाने की मांग की थी। मंत्री के सहयोग से यह संभव हो पाया और अब इसका संचालन फर्म को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि जब खेती से जुड़ा व्यक्ति मिल चलाएगा तो उसे इस व्यवसाय की चुनौतियों और समस्याओं का भी बेहतर अनुभव होगा। 

हैफेड राइस मिल के मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि मिल पिछले दो वर्ष बंद पड़ा था, अब इस मिल सुरभि राइस मिल को पांच वर्ष के लिए ठेके पर दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि रादौर क्षेत्र में राइस मिल की कमी के कारण अक्सर मंडी में उठान की दिक्कत का भी सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया की मिल को 11 लाख 85 हजार रूपये सालाना रेंट पर दिया गया है, जिसमे अगले पांच साल के लिए पांच प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ ठेका तय किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!