विधानसभा अध्यक्ष की चेतावनी, सदन में शांति बनाए रखने के लिए सख्त होना पड़ा तो होऊंगा

Edited By vinod kumar, Updated: 11 Jan, 2020 03:45 PM

gyan chand said if have to be strict for peace and dignity will be

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता ने कहा है कि विधानसभा में शांति और मर्यादा बनी रहे इसके लिए यदि उन्हें सख्त भी होना पड़ा तो होऊंगा। अध्यक्ष सदन में होने वाले बेवजह हंगामे से खिन्न नजर आए। गौरतलब है विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता वर्ष...

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता ने कहा है कि सदन में शांति और मर्यादा बनी रहे इसके लिए यदि उन्हें सख्त भी होना पड़ा तो होऊंगा। अध्यक्ष सदन में होने वाले बेवजह हंगामे से खिन्न नजर आए। गौरतलब है विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनावों के बाद पहले सत्र में भी विपक्ष के एक नेता की भाषाशैली को लेकर सदन में मर्यादा में रहने का पाठ पड़ा चुकें है।

अब हरियाणा का विशेष विधानसभा सत्र 20 व 21 जनवरी की दोपहर तक  होगा। जिसके अंदर राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा। विधानसभा में 21 और 22 जनवरी को पहली बार बने विधायकों के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। जिसमे सदन के अंदर किस प्रकार मर्यादा रखनी है व कार्यवाही में भाग लेना है के लिए लोकसभा के 5 उच्च स्तरीय अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन होगा। जिसको लेकर विधानसभा में तैयारिया चल रही हैं। 

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता ने इन तैयारियों का जायजा लिया। इस आयोजन को भव्य व सफल बनाने के लिए गुप्ता खुद सभी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। इसको लेकर अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता ने कहा कि इस विधान सभा में 44 विधायक ऐसे है, जो पहली दफा जीत कर आए हंै। विधान सभा नए विधायकों के लिए शिविर का आयोजन कर रहा है। 21 जनवरी की दोपहर से हरियाणा विधानसभा में प्रशिक्षण शिविर होगा, जिसका उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। यह 22 जनवरी 4 बजे तक चलेगा। इसमे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मुख्य वक्ता के रूप में आएंगे।

उन्होंने कहा कि 5 लोकसभा के वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें पहली बार बने विधायकों को प्रशिक्षण देंगे। इसके साथ नेता प्रतिपक्ष भूपिंद्र सिंह हुड्डा भी वक्ता रहेंगे। गुप्ता ने बताया कि सदन के अहम 5 मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। क ोई व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप करने के बजाय जनहित व अपने क्षेत्र के मुद्दों पर प्राथमिकता रखें यह फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सदन की मर्यादा बनी रहे, कोई अशांति न हो। अगर इसमे सख्ती की भी जरूरत पड़ी तो नियमों के अनुसार सख्ती की जाएगी।

वहीं ज्ञान चन्द गुप्ता ने गृह विभाग में चल रहे विवाद को लेकर कहा कि यह मामला सीएम और गृह मंत्री के बीच का है। वेबसाइट को लेकर उन्होंने कहा कि विधान सभा सरकार की वेबसाइट को फॉलो करती है। उन्होंने अपडेशन को लेकर कहा कि यही एक मैटर नहीं और भी कई मामले है जिन्हें अपडेट करना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!