लोगों के लिए सहूलियत बन गई गुरुग्राम पुलिस की डिजिटल सेवा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 20 Jan, 2026 09:02 PM

gurugram police digital service has become a convenience for the people

स्थानीय पुलिस की डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में शुरू की गई नई पहल वाट्सऐप चैटबॉट डिजिटल सेवा लोगों के लिए सहूलियत बन गई है। नौ जनवरी 2026 को शुरू की गई इस सेवा पर 11 दिन में 23082 लोगों ने जुडक़र अपनी शिकायतें दर्ज कराई और जरूरी जानकारी हासिल की।

गुड़गांव,(ब्यूरो): स्थानीय पुलिस की डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में शुरू की गई नई पहल वाट्सऐप चैटबॉट डिजिटल सेवा लोगों के लिए सहूलियत बन गई है। नौ जनवरी 2026 को शुरू की गई इस सेवा पर 11 दिन में 23082 लोगों ने जुडक़र अपनी शिकायतें दर्ज कराई और जरूरी जानकारी हासिल की।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 


गुरुग्राम पुलिस की वाट्सऐप चैटबॉट सेवा का नौ जनवरी 2026 को पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने शुभारंभ किया था। गुरुग्राम पुलिस द्वारा नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं तकनीक-आधारित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह डिजिटल पहल की गई। पुलिस से जुड़ी हर छोटी-छोटी आवश्यक सेवाओं एवं जानकारियों पुलिस थानों/कार्यालयों में जाने की बजाए इस व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से प्राप्त हो रही है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा नागरिकों की सुविधा, त्वरित सहायता एवं पारदर्शी पुलिसिंग के उद्देश्य से शुरू किए गए व्हाट्सऐप चैटबॉट का लोगों द्वारा व्यापक स्तर पर उपयोग किया जा रहा है। यह चैटबॉट नागरिकों को उनकी शिकायत दर्ज कराने, संबंधित थाना जानने, शिकायत के प्रकार का चयन करने तथा विभिन्न पुलिस सेवाओं से जुड़ी सटीक जानकारी प्राप्त करने में सहायता प्रदान कर रहा है।
 

इस वाट्सऐप चैटबॉट के माध्यम से 11 दिन में अब तक 23,082 से अधिक लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराने के साथ जानकारी भी हासिल की। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि नागरिक इस व्हाट्सऐप चैटबॉट के माध्यम से न केवल अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, बल्कि पुलिस सेवाओं, मार्गदर्शन एवं आवश्यक जानकारियों का भी लाभ उठा रहे हैं। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस भविष्य में भी इस व्हाट्सऐप चैटबॉट को और अधिक प्रभावी बनाने, नई सुविधाएं जोडऩे तथा अधिक से अधिक नागरिकों तक डिजिटल पुलिस सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
लोगों द्वारा वाट्सऐप चैटबॉट पर की गई शिकायतें, जानकारी
 

साइबर अपराधों से सम्बंधित शिकायतें-697
पुलिस स्टेशन खोजने से संबंधित जानकारी-3450
ट्रैफिक सम्बन्धित शिकायतें, जानकारी-278
यातायात भीड़/जाम से संबंधित शिकायतें-208
मोबाइल फोन गुमशुदगी से संबंधित शिकायतें-566
ट्रैफिक सूचना से संबंधित जानकारी-135
नजदीकी ट्रैफिक निरीक्षक से संबंधित जानकारी-253
सिटीजन अलर्ट व गाइडलाइंस से संबंधित जानकारी-1198
वेलकम जानकारी के अंतर्गत सामान्य जानकारी-15324

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!