एक महीने में गलत दिशा में वाहन चलाते पकड़े गए 19705 वाहन चालक

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Jun, 2025 06:43 PM

gurgaon police caught wrong side vehicle and imposed penalty

गुड़गांव की सड़कों पर वाहन चालक गलत दिशा में वाहन चलाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुड़गांव पुलिस ने मई महीने में 19705 वाहनों के गलत दिशा में चलने के कारण चालान काटे हैं।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव की सड़कों पर वाहन चालक गलत दिशा में वाहन चलाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुड़गांव पुलिस ने मई महीने में 19705 वाहनों के गलत दिशा में चलने के कारण चालान काटे हैं। इन वाहन चालकों से जुर्माने के तौर पर एक करोड़ 31 लाख 57 हजार 500 रुपए वसूले गए हैं। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

गुड़गांव पुलिस की मानें तो पुलिस का मुख्य उद्देश्य यातायात का संचालन व्यवस्थित व सुचारू रूप से कराते हुए सफर को सुगम व सुरक्षित बनाना है। यातायात के सुचारू, सुगम व व्यवस्थित संचालन के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा यातायात की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाती है। इसके अतिरिक्त गुरुग्राम पुलिस द्वारा समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर उन्हें यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया जाता है तथा इस दौरान लोगों को यह भी बताया जाता है कि यातायात नियमों की अवहेलना करने पर उनके खिलाफ कानून के अनुसार किस प्रकार की सजा/जुर्माने का प्रावधान है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!