आढ़ती ने 10 करोड़ में बेचा NRI का प्लॉट, पंजाब से गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Aug, 2025 03:03 PM

gurgaon police arrest from punjab a man in case of fraud

पंजाब के आढ़ती ने फर्जी दस्तावेज बनाकर न्यूयॉर्क में रहने वाले एक व्यक्ति का गुड़गांव का प्लॉट बेच दिया। यह प्लॉट आरोपी ने 10 करोड़ 70 लाख रुपए में बेचा। जब प्लॉट के असल मालिक को इस बारे में पता लगा तो उसने न्यूयॉर्क से गुड़गांव पुलिस को ईमेल के...

गुड़गांव, (ब्यूरो): पंजाब के आढ़ती ने फर्जी दस्तावेज बनाकर न्यूयॉर्क में रहने वाले एक व्यक्ति का गुड़गांव का प्लॉट बेच दिया। यह प्लॉट आरोपी ने 10 करोड़ 70 लाख रुपए में बेचा। जब प्लॉट के असल मालिक को इस बारे में पता लगा तो उसने न्यूयॉर्क से गुड़गांव पुलिस को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी। आर्थिक अपराध शाखा ने मामले को जांच के बाद सेक्टर-29 थाने में भेज दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को पंजाब के फिरोजपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान फिरोजपुर के रहने वाले मनीष के रूप में हुई। आरोपी से प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह फिरोजपुर में आढ़त की दुकान पर काम करता है और उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर नकली गौरव नरूला (शिकायतकर्ता) के नाम से दस्तावेज बनाए। खुद को शिकायकर्ता गौरव नरूला का भाई बनकर उपरोक्त प्लाट को फर्जी गिफ्ट डीड के माध्यम से अपने नाम करा लिया व यह प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति को 10 करोड़ 70 लाख रुपए में बेचा दिया, जिसमें से आरोपी के बैंक खाते में 7 करोड़ 71 लाख आए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 6 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

आपको बता दें कि 30 अगस्त 2024 को आर्थिक अपराध शाखा-1 ने शिकायत की जांच कर मामले को सेक्टर-29 थाने में भेज दिया था। शिकायत में गौरव नरूला ने बताया था कि वह एनआरआई है और वर्तमान में न्यूयॉर्क में रह रहा है। इसके पिता ने वर्ष-1985 में एक प्लाट खरीदा था और जो सुशांत लोक-I, गुरुग्राम था और इसके पिता ने उस प्लॉट को वर्ष-1991 में इसके नाम कर दिया था। वर्ष-1991 से यही प्लॉट का मालिक है। इसके उक्त प्लॉट को एक व्यक्ति मनीष व उसके साथियों ने फर्जी रूप से गौरव नरूला बनकर उस प्लॉट को नकली ट्रांसफर डीड, फर्जी आधार कार्ड व फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर मनीष ने अपने नाम करके उस प्लॉट को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!