Edited By Manisha rana, Updated: 23 Nov, 2025 12:25 PM

हरियाणा, पंजाब, हिमाचल के वाहन चालकों के लिए खुशखबरी आई है। 1 दिसंबर से नया ग्रीनफील्ड हाईवे यात्रियों के लिए खोला जाएगा। चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर अब पहले से काफी आसान होने वाला है।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा, पंजाब, हिमाचल के वाहन चालकों के लिए खुशखबरी आई है। 1 दिसंबर से नया ग्रीनफील्ड हाईवे यात्रियों के लिए खोला जाएगा। चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर अब पहले से काफी आसान होने वाला है। इससे हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर और दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा।
भारी जाम से मिलेगी राहत
इस ग्रीनफील्ड हाईवे के खुलने से मोहाली के खरड़ में लगने वाले भारी जाम से राहत मिल सकेगी। वहीं एयरपोर्ट से कुराली तक तैयार यह नया मार्ग लोगों के समय की बचत करेगा और उन्हें जाम से बचाएगा। इस बाईपास पर करीब 1,400 करोड़ रुपये खर्च किए है। इस रास्ते पर मार्किंग, साइन बोर्ड, ट्रैफिक लाइट और सुरक्षा व्यवस्था लगभग पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि 29 और 30 नवंबर को इस मार्ग पर ट्रायल शुरु किए जाएंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)