महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा, सरकार के इस कदम से महिलाओं में बढ़ेगा आत्मविश्वास

Edited By Isha, Updated: 11 Jan, 2020 09:40 AM

government promote women empowerment increase confidence women

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु अगले 5 सालों में हरियाणा पुलिस में महिलाओं की संख्या 15 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है और सरकार के इस कदम......

चंडीगढ़ (बंसल) : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु अगले 5 सालों में हरियाणा पुलिस में महिलाओं की संख्या 15 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है और सरकार के इस कदम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को पंचकूला में हरियाणा पुलिस द्वारा पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो व इंडियन पुलिस फाऊंडेशन इंस्टीच्यूट (आई.पी. एफ.आई.) के सहयोग से ‘महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा’ विषय पर 2 दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

पुलिस में महिलाओं की संख्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सराहनीय है कि राज्य पुलिस बल में महिलाओं की संख्या पिछले 5 वर्षों में 6 प्रतिशत से बढ़कर 10 प्रतिशत हो गई है और इसे 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!