हरियाणा में इस जिले के लोगों के लिए Good News, CM सैनी ने 206 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई परियोजनाओं का दिया तोहफा

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Aug, 2025 10:13 AM

good news for the people of this district in haryana

हरियाणावासियों के लिए गुड न्यूज आई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नरवाना क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल रहेगा और यह तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश सरकार ने जो कहा है, उसे करके दिखाया है और इसी संकल्प के साथ नरवाना...

नरवाना (गुलशन चावला) : हरियाणावासियों के लिए गुड न्यूज आई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नरवाना क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल रहेगा और यह तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश सरकार ने जो कहा है, उसे करके दिखाया है और इसी संकल्प के साथ नरवाना की नई तस्वीर गढ़ी जाएगी। यह बात सीएम सैनी ने नरवाना के मेला मंडी में विकास रैली को संबोधित करते हुए कही।  मुख्यमंत्री ने नरवाना क्षेत्र में 206 करोड़ 32 लाख रुपये की 19 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

मोदी ने हरियाणा को दो और फोर लेन की दी सौगात

मुख्यमंत्री ने दिल्ली रैली का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को दो और फोर लेन की सौगात दी है। अब दिल्ली से कटरा छह घंटे में और दिल्ली से चंडीगढ़ ढाई घंटे में पहुँचा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी को भी नरवाना दौरे की जानकारी दी गई है और प्रधानमंत्री ने नरवाना की जनता को राम-राम कहा है।  

PunjabKesari

विपक्ष पर हमला 

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यहां सिर्फ राजनीति होती थी, विकास नहीं। पुरानी सरकारें केवल तालियां बजवा लेती थीं, काम नहीं करती थीं। जो नेता नरवाना को अपना बताते हैं, वो सिर्फ ट्वीट तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के 10 साल में नरवाना में 607 करोड़ के विकास कार्य हुए, जबकि मौजूदा सरकार ने 2014 से अब तक 2105 करोड़ के विकास कार्य पूरे किए। पिछले साढ़े 10 वर्षों में नरवाना क्षेत्र के लिए 111 घोषणाएं की गईं, जिनमें 98 पूरी हो चुकी हैं और 6 पर काम चल रहा है।  जींद जिले के लिए 628 घोषणाएं, जिनमें से 541 पूरी हो चुकीं। 

वहीं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि नरवाना की जनता लंबे समय से चाहती थी कि मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में आएं और आज उनकी यह इच्छा पूरी हो गई। उन्होंने कहा कि सीएम सैनी को नरवाना की जनता ने जिस तरह अपनाया है, उससे साफ है कि आने वाले समय में यह इलाका प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाएगा। बेदी ने कहा कि नरवाना चार लोकसभा क्षेत्रों का गेटवे है। चार में से तीन लोकसभा क्षेत्र भले ही भौगोलिक रूप से दूर हों, लेकिन नरवाना की जनता का आशीर्वाद भाजपा को चारों सीटों पर जीत दिलाने में महत्वपूर्ण होगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!