रवि दहिया से बढ़ी गोल्ड की उम्मीदें, पहलवान नवीन भी फाइनल में पहुंचे

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 06 Aug, 2022 06:29 PM

gold medal hopes increased as ravi dahiya and neeraj made to finals

रवि दहिया ने पाकिस्तान के असद अली को हराकर तो वहीं नवीन ने इंग्लैंड के चार्ली बाउलिंग को हराकर देश के लिए दो और गोल्ड जीतने की उम्मीद बढ़ा दी है।

डेस्क: बर्मिंघम में चल रही कॉमनवेल्थ गेम्स के नौवें दिन भी पहलवानों में शानदार प्रदर्शन करते हुए रेस्लिंग में दो सिल्वर पक्के कर लिए हैं। पहवान रवि दहिया व नवीन ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। रवि दहिया ने पाकिस्तान के असद अली को हराकर तो वहीं नवीन ने इंग्लैंड के चार्ली बाउलिंग को हराकर देश के लिए दो और गोल्ड जीतने की उम्मीद बढ़ा दी है। बता दें कि बीते दिन भी हरियाणा के पहलवान खिलाड़ियों ने देश की झोली में गोल्ड व सिल्वर मेडल डाले थे।

 

रवि दहिया ने 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के असद अली को 14-4 से पटखनी दी। फाइनल में जगह बनाने के बाद दहिया की नजरें गोल्ड पर टिक गई हैं। पहलवान नवीन ने भी फ्रीस्टाइल 74 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड के चार्ली बाउलिंग को 12-1 के स्कोर से हराया था। पूरे देश की नजरें अब रवि दहिया और नीरज के फाइनल मुकाबले पर टिक गई हैं।

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!