तीसरी मंजिल पर खेल रही थी बच्ची, अचानक हुई मौत...परिवार की मन्नतों के बाद हुई थी पैदा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 25 Jan, 2025 05:44 PM

girl was playing on the third floor died suddenly born after wishes

पानीपत में शनिवार को अचानक बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में भिजवा दिया है।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में शनिवार को तीसरी मंजिल से गिरकर बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में भिजवा दिया है। बच्ची के पिता ने बताया कि बड़ी मन्नतों के बाद बच्ची पैदा हुई थी।

मृतक बच्ची के पिता पुनीत ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के काठीधारा गांव के रहने वाला है। 5 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वह अपनी कुलदेवी माता के पास गए थे। जहां उन्होंने अपनी पहली संतान बेटी होने की प्रार्थना की थी। इस मन्नत से शादी के करीब 1 साल बाद ही उनकी पहली बेटी पुदिमा हुई थी। जिसे उन्होनें सेलिब्रेट भी किया था। वह काफी समय से पानीपत के डाडोला रोड पर किराए के क्वार्टर में रह रहे हैं।

PunjabKesari

मां के साथ गई थी छत पर

पुनीत ने बताया कि शनिवार को बेटी की मां बर्तन धोने के लिए क्वार्टर की तीसरी मंजिल की छत पर गई थी। वह अक्सर छत पर ही बर्तन साफ करती थी। बेटी भी मां के पीछे-पीछे चली गई। छत पर अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्ची छत से नीचे गली में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!