हाईकोर्ट से छुट्टी पर आया गैंगस्टर विक्की बॉक्सर फरार

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 27 Jul, 2018 09:05 AM

gangster vicky boxer absconding on vacation from high court

हत्या व हत्या के प्रयास में मामलों में आरोपी गैंगस्टर विक्की बॉक्सर बहन व भाई की शादी में शामिल होने के ....

रोहतक: हत्या व हत्या के प्रयास में मामलों में आरोपी गैंगस्टर विक्की बॉक्सर बहन व भाई की शादी में शामिल होने के लिए पंजाब एवं हरियाणा होईकोर्ट से छुट्टी लेकर आया था। छुट्टी खत्म होने के बाद से विक्की बॉक्सर फरार है। पुलिस की ओर से गैंगस्टर की छुट्टी रद्द करने की सिफारिश की गई थी। पुलिस ने आरोपी को खतरनाक प्रवृत्ति का अपराधी होने का हवाला दिया था। इसके बावजूद भी विक्की बॉक्सर की छुट्टी रद्द नहीं हुई। विक्की बॉक्सर के फरार होते ही अब गैंगवार की आशंका भी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि 22 जुलाई को विक्की को कोर्ट के आदेश पर घर भेजा गया था।  इसके बाद 24 जुलाई को उसे वापस जेल में पेश होना था लेकिन वह इस दौरान फरार हो गया। 

विक्की बॉक्सर के फरार होते ही अब विरेंद्र हत्याकांड में गवाहों की जान पर खतरा मंडराने लगा है। माना जा रहा है कि फरार होने के बाद अब विक्की बॉक्सर के निशाने पर विकास गुट के सदस्य होंगे, जिसके चलते जिले में गैंगवार की आशंका प्रबल है। वर्ष 2011 में विक्की बॉक्सर ने अपराध जगत में कदम रखा और अपने दोस्त के साथ मिलकर मोनू निवासी जुलाना का कत्ल किया था। उसके बाद से ही विक्की बॉक्सर जुर्म की दुनिया में सक्रिय है। विक्की उर्फ  बॉक्सर पुत्र रामबीर निवासी चाणक्य कालोनी राजेश सरकारी गैंग का सक्रिय सदस्य है। एस.पी. जश्नदीप सिंह रंधावा ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। झज्जर जेल अधीक्षक दयानंद मंदौला आरोपी फरार है। अब कोर्ट से ही उसे पीओ घोषित किया जाएगा। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!