Kurukshetra: कनाड़ा भेजने के नाम पर महिला डॉक्टर से 9.60 लाख की ठगी, बहन बना रचा शातिर खेल

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Feb, 2026 04:36 PM

fraud of lakhs rupees woman doctor was pretext of sending canada

रियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में कनाडा भेजने का झांसा देकर एक महिला आयुर्वेदिक डॉक्टर से 9.60 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में कनाडा भेजने का झांसा देकर एक महिला आयुर्वेदिक डॉक्टर से 9.60 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने पहले धार्मिक रिश्ते का सहारा लेकर भरोसा जीता और फिर पर्सनल लोन की रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

टिकरी गांव निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है और उसकी पत्नी आयुर्वेदिक डॉक्टर है। इलाज के दौरान आरोपी की पत्नी मीनू नामक महिला उसकी पत्नी के संपर्क में आई। धीरे-धीरे दोनों परिवारों में गहरी दोस्ती हो गई। इसी दौरान आरोपी जसबीर सिंह ने महिला डॉक्टर को अपनी धर्मबहन बना लिया। एक दिन आरोपी जसबीर ने महिला डॉक्टर को कनाडा भेजकर सेटल करवाने का भरोसा दिलाया। उसने संजीव कुमार से इसके बदले कुछ रकम की मांग की और कहा कि बाकी पैसे उसकी पत्नी के नाम पर पर्सनल लोन करवा दिए जाएंगे। झांसे में आकर 2 फरवरी 2024 को महिला डॉक्टर ने अपने HDFC बैंक खाते से 2 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। साथ ही पासपोर्ट, आधार कार्ड, ब्लैंक चेक और बैंक पासबुक भी आरोपी को सौंप दी।

इसके बाद आरोपी ने महिला डॉक्टर के नाम पर पर्सनल लोन करवा लिया। लोन की रकम खाते में आते ही आरोपी ने उसे अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। 3 अप्रैल 2024 को 50 हजार रुपये आरोपी के साले गुरविंदर के खाते में डलवाए गए, जबकि 5 अप्रैल 2024 को 6.50 लाख रुपये जसबीर सिंह के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। इस तरह आरोपी ने कुल 9.60 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी बार-बार वीजा लगने का दावा करता रहा। जब काफी समय बाद भी वीजा नहीं लगा तो आरोपी ने 10 हजार रुपये और ले लिए। बाद में जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!