टोहाना में 4 राइस मिलों पर लाखों का जुर्माना, मिलों में इस तरीके से ले जा रहे थे धान

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 08 Oct, 2025 07:07 PM

four rice mills in tohana were fined lakhs of rupees

इन राइस मिलों पर1 लाख से सवा लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है।

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना मार्केट कमेटी ने बिना मार्केट फीस जमा करवाए सीधे मिलों में धान ले जाने वाले मिल संचालकों पर सख्त कार्रवाई की है। कमेटी की जांच में 4 फर्मों कंसल राइस मिल, हरिओम राइस मिल, सालासर राइस मिल और जगन्नाथ राइस मिल पर करीब एक हजार क्विंटल धान मिलने पर 1 लाख से सवा लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, सांवरिया राइस मिल ने जुर्माने से पहले ही मार्केट फीस कार्यालय में जमा करवा दी थी।

PunjabKesari

मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि टीमों द्वारा लगातार ऐसे मिलरों की निगरानी की जा रही है, जो धान को मंडी में लाने के बजाय सीधे मिलों में पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि यह नियमों का उल्लंघन है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पिछले वर्ष भी जोनल एडमिनिस्ट्रेशन हिसार की टीम ने कई मिलों पर इसी तरह लाखों रुपये का जुर्माना लगाया था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!